विधायकों का निलंबन खत्‍म कराने के लिए हुई डील: राज ठाकरे

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे ने शनिवार को एक नया खुलासा किया। वो यह कि हाल ही में हुए विधान परिषद के चुनाव में उनकी पार्टी ने कांग्रेस व शरद पवार की पार्टी राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का समर्थन अपने चार विधायकों का निलंबन रद्द करवाने के लिए किया।

शिवसेना ने आरोप लगाया है कि द्विवार्षिक चुनाव में उसके प्रत्याशी अनिल परब की हार और कांग्रेस समथिर्त निर्दलीय उम्मीदवार विजय सावंत की जीत के पीछे धनबल (मनी पावर) का हाथ है। इस पर ठाकरे ने अपने निवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनके छह विधायक छह महीने से निलंबित हैं।

क्लिक करें: फीफा 2010 स्‍पेशल | देश-दुनिया की खबरें

शिशिर शिंदे, राम कदम, रमेश वंजाले और वसंत गीते को पिछले वर्ष हंगामा करने और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी पर हमला करने पर निलंबित किया गया था। ठाकरे ने कहा, "अपने विधायकों का निलंबन रद्द करवाना मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है, मैं सोचता हूं कि निलंबन जारी रहना उन लोगों के प्रति अन्याय होगा, जिन्होंने उन्हें चुना था।"

शिवसेना के आरोपों पर ठाकरे ने कहा, "मनसे का किसी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है। मेरी पार्टी स्वतंत्र दल है और किसी को समर्थन देना है या नहीं देना है, यह हमारा व्यक्तिगत फैसला है। किसी को सलाह देने का अधिकार नहीं है कि हमें क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+