सरकारी क्रेडिट कार्ड से मंत्री देखता था ब्लू फिल्में

शेन जोंस वर्ष 2007-08 तक भवन एवं निर्माण मंत्री थे। उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्हें बतौर मंत्री जो क्रेडिट कार्ड मिला था, उसका इस्तेमाल उन्होंने निजी विमान यात्राएं, शराब, पत्रिकाएं, किताबें और अश्लील फिल्में खरीदने के लिए किया।
क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल कैसे करे
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के अनुसार जोंस ने कहा, "मैं कई बार होटलों में रुका। इस दौरान मैंने अश्लील फिल्में देखीं और उसके बदले में भुगतान भी किया। ऐसा नहीं होना चाहिए था। परंतु मैं इसे नहीं छिपाउंगा।"
मंत्री रहते जोंस ने अपनी इन बेजा हरकतों पर क्रेडिट कार्ड के जरिए 5,000 डॉलर खर्च कर दिए। उन्होंने कहा, "मैं जानता था कि कभी न कभी क्रेडिट कार्ड का मामला सामने आएगा।"












Click it and Unblock the Notifications