क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल कैसे करे

यहां हम आपको बताएंगे कि क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल कैसे करें। यानी खरीददारी करने से लेकर बिल चुकाने तक किन बातों का ध्यान रखें। इन बातों का ध्यान रखकर आप अपरी खरीदारी को आसान और आनंदमय बना सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में निम्न बातों को ध्यान रखना आवश्यक है-
1. अलग-अलग बैंको के ढेर सारे कार्ड रखने के बजाय एक या दो बैंकों के कार्ड ही इस्तेमाल करें।
2. क्रेडिट कार्ड का बिल सही समय पर भरें। एक दिन की भी देरी आप पर अतरिक्त बोझ डाल सकती है।
3. अगर आपके पास पूरे बिल भरने के पेसे नहीं हैं, तो कम से कम नूनतम राशि जरूर जमा कर दें। न्यूनतम राशि वो राशि होती है, जिसके जमा करने के बाद बैंक आपसे लेट पेमेंट चार्ज नहीं लेता है। आपको सिर्फ इंटरेस्ट रेट देना होगा।
4. क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा बिना वजह नहीं बढ़ाएं। जितनी ज्यादा ऋण सीमा होगी, सरचार्ज उतना ज्यादा होगा।
5. एक बार में बड़ी खरीदारी करने से बचे।
6. जितना हो सके बकाया राशि को आगे की तारीख की तरफ न बढ़ाए।
7. कुछ भी खरीदने से पहले दो तीन बार सोचें। यह सुनिश्चित कर लें कि महीने के अंत में आपकी जेब में बिल भरने के लिए पैसे हों।
8. कोई भी नई खरीदारी से पहले पुराने बिल को जमा कर दे।
9. क्रेडिट कार्ड व बैं कस्टमर केयर का नंबर अपने मोबाइल में सेव करके रखें। कभी भी जरूरत पड़ सकती है। अगर आपका कार्ड गुम या चोरी हो जाए तो तुरंत ही बैंक को खबर करें और उसे बंद करा दें।
10. अपने स्टेट्मेंट के हमेशा चेक करें और यह सुनिश्चित करें की सारे ट्रान्सैक्शन सही हैं।
11. कभी-कभी क्रेडिट कार्ड पर ऋण सीमा के साथ कई अन्य सुविधाएं जैसे यात्रा बीमा, हवाई अड्डे की सुविधाओं का मुफ्त में फायदा उठाने का मौका आदि का प्रलोभन दिया जाता है। पहले आप यह सुनिश्चित करें की वाकई आपको इनकी जरूरत हैं।
12. क्रेडिट कार्ड से नकद निकालने से बचें, क्योकि इसका इंटरेस्ट रेट काफ़ी जायद होता है, केवल आपातकालीन परस्थिति में ही नकद निकालें।












Click it and Unblock the Notifications