भोपाल : वन विहार में बाघिन की मौत
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित वन विहार में गुर्दे व फेफड़े में संक्रमण होने की वजह से 'बांधवी' नाम की बाघिन की बुधवार को मौत हो गई।
वन विहार से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बांधवी की हालत अचानक बिगड़ी और कुछ ही समय के भीतर उसकी मौत हो गई। बांधवी को पांच अक्टूबर 2006 को नरभक्षी होने पर बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से भोपाल के वन विहार लाया गया था।
राज्य पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला, राज्य पशु रोग प्रयोगशाला, वाइल्ड लाइफ एसओएस और वन विहार के चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से बांधवी का पोस्टमार्टम किया।












Click it and Unblock the Notifications