एयरटेल बनी दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
इसके चलते एयरटेल अब दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। कंपनी ने इस सौदे के लिए 10.7 अरब डॉलर की राशि खर्च की है। अफ्रीका में किसी भारतीय कंपनी द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। इस सौदे में हालांकि कुवैती कंपनी की सूडान और मोरेक्को की परिसंपत्तियां शामिल नहीं हैं।
तीसरी कोशिश
दक्षिण अफ्रीकी दूरसंचार कंपनी एमटीएन के साथ विलय की दो बार की गई असफल कोशिश के बाद एयरटेल की अफ्रीकी बाजार में प्रवेश करने की यह तीसरी कोशिश थी। जैन के 7.18 करोड़ उपभोक्ताओं में से 60 फीसदी से अधिक अफ्रीका में हैं।
इस अधिग्रहण के साथ एयरटेल दुनिया के 18 देशों में दूरसंचार सेवा उपलब्ध कराने वाली एक बहुराष्ट्रीय कंपनी बन गई है। वैश्विक स्तर पर उपभोक्ताओं की संख्या अब 18 करोड़ हो गई है।
भारती समूह के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा, "भारती अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बन गई है। इससे भारत और अफ्रीका के बीच आर्थिक और सामाजिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी।"
मोबाइल पर पुनर्जीवित हुई दम तोड़ती शायरी
उन्होंने कहा कि इस सौदे से भारतीय कंपनियों के लिए कई दरवाजे खुलेंगे। जैन अफ्रीका के 15 में से 10 देशों में सबसे बड़ी कंपनी है जबकि चार देशों में यह दूसरे स्थान पर है।
मित्तल ने कहा, "हम भारती परिवार में 6500 कुशल पेशेवरों का स्वागत करते हैं और सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए हम उनसे सहयोग की अपेक्षा करते हैं।"
इस सौदे से पहले भारती भारत के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश में अपनी सेवाएं मुहैया करवा रही थी। भारती ने जैन को नौ अरब डॉलर की राशि नकद भुगतान करने अलावा 1.7 अरब डॉलर के कर्ज दायित्व स्वीकार किया है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस सौदे को पूरा करने के लिए भारती को 8.3 अरब डॉलर का कर्ज लेना पड़ा है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस













Click it and Unblock the Notifications