कान्हा में मिला शावक का शव
भोपाल|मध्य प्रदेश के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में मादा बाघ शावक का शव मिला है। शावक के शरीर पर चोटे के निशान पाए गए है, जिससे आशंका है कि उसकी मौत किसी जानवर के हमले से हुई है।
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के उप निदेशक एके नारंग ने सोमवार को बताया कि किसली रेंज मे रविवार को मादा बाघ शावक का शव मिला था। इसकी उम्र लगभग 25 दिन है। शावक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा।













Click it and Unblock the Notifications