दलित किशोरों को गंजा कर जमीन पर घसीटा

Uttar Pradesh Map
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में मोबाइल फोन की चोरी के आरोप में एक गांव के कुछ दबंगों ने दो दलित किशोरों का जम कर उत्पीड़न किया। दबंगों ने पहले दलित किशोरों की पिटाई की और फिर उन्हे गंजा कर उनके हाथ-पैर रस्सियों से बांध उन्हें जमीन पर घसीटा।

पढ़ें - राज्यों की खबरें

पुलिस के मुताबिक घटना जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के लक्षमनिया गांव की है। गांव के ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करने वाले बलबीर सिंह ने रविवार को अपने तीन साथियों के साथ मिल कर इस घटना को अंजाम दिया। गांव के ही अजय नट (15) और रविशंकर रैदास (14) के साथ बलबीर और उसके साथियों ने यह अमानवीय बर्ताव किया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपी इस समय पुलिस की गिरफ्त में हैं। जबकि घटना का मुख्य आरोपी बलबीर फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+