राजस्थान : अजमेर में सड़क हादसे में 3 की मौत

गेगल पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात करीब एक बजे झाडली गांव के पास दिल्ली-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेजी से जा रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में एक मारुति कार ट्रक की चपेट में आ गई। कार में सवार प्रभु, राजेश सोनी और गणेश की मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। बाद में पुलिस ने अन्य वाहन चालकों की मदद से जाम खुलवाया।












Click it and Unblock the Notifications