दलित युवकों के सिर मूंड़कर जमीन पर घसीटा
पुलिस के मुताबिक घटना जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के लक्षमनिया गांव की है, जहां ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करने वाले बलबीर सिंह नाम के दबंग ने रविवार को तीन साथियों की मदद से गांव के ही अजय नट (15) और रविशंकर रैदास (14) के साथ कथित तौर पर यह अमानवीय बर्ताव किया।
सरेनी थाना ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि पीड़ितों के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का मुख्य आरोपी बलबीर फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक बलबीर अपने ट्रक से मोबाइल की चोरी करने के आरोप में दोनों किशोरों को पकड़कर घर ले आया और अपने तीन साथियों की मदद से उनकी जमकर पिटाई की। बाद में दोनों के सिर मूंड़कर रस्सी से हाथ-पैर बांधे और फिर कई मीटर तक घसीटा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications