क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दिल्ली सहित उत्तर भारत में मौसम सुहाना (लीड-1)

By Jaya Nigam
Google Oneindia News

उड़ीसा के हीराकुंड का तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि देश में सबसे अधिक था।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक देश के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम सुहाना हो गया है। इन क्षेत्रों में सोमवार शाम तक एक नए विक्षोभ के बनने की संभावना है।

दिल्ली में सोमवार को मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।"

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। सुबह आद्रता का स्तर 52 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बौछारों के पूर्वानुमान से और राहत मिलने के आसार बन गए है। राज्य का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, भोपाल और होशंगाबाद संभागों मे वर्षा की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों के तापमान में गिरावट आई है। भेापाल का अधिकतम तापमान 39़ 9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 37़ 8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 39़ 8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 41़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हालांकि भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत नहीं मिली है। राज्य का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।

बुंदेलखण्ड क्षेत्र के झांसी, आगरा, कानपुर और उन्नाव सहित कुछ स्थानों पर रविवार देर रात आंधी के साथ बारिश हुई।

पिछले 24 घंटों के दौरान उरई राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा बस्ती का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री, इलाहाबाद का 41.3 डिग्री, वाराणसी 41.4 डिग्री, कानपुर का 40.0 डिग्री और लखनऊ का 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा केरल, दक्षिण कर्नाटक के तटीय और अंदरूनी इलाकों, कोंकण एवं गोवा, और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में भारी बारिश हो सकती है।

मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक के उत्तरी अंदरूनी इलाकों, तामिलनाडु, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश होने की संभावना है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ में अगले 24 घंटों के दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश होने के आसार है। जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X