बंगाल हिंसा में केंद्रीय मंत्री की भूमिका देखे केंद्र : माकपा
पार्टी ने कहा कि हिंसा के दौरान उसके पांच कार्यकर्ता व समर्थकों की हत्या की जा चुकी है।
माकपा प्रवक्ता ने कहा, "पार्टी का पोलित ब्यूरो इन हिंसात्मक घटनाओं की निंदा करता है। पश्चिम बंगाल में स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद तृणमूल कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों ने राज्य के कई भागों में हिंसा फैलाई है।"
प्रवक्ता ने कहा कि माकपा के पांच कार्यकर्ता व समर्थक बीरभूम, मुर्शिदाबाद व बांकुरा में मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications