उप्र में पारा 43 के पार

लखनऊ, 7 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत नहीं मिली है। राज्य का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

बुंदेलखण्ड क्षेत्र के झांसी, आगरा, कानपुर और उन्नाव सहित कुछ स्थानों पर रविवार देर रात आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश से हालांकि राज्य के अधिकतम तापमान पर खास फर्क नहीं पड़ा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान उरई राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा बस्ती का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री, इलाहाबाद का 41.3 डिग्री, वाराणसी 41.4 डिग्री, कानपुर का 40.0 डिग्री और लखनऊ का 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में बदलाव से इंकार किया है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है, लेकिन उसका अधिकतम तापमान पर खास फर्क नहीं पड़ेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+