फिजियोथेरेपी पर दूरस्थ पाठ्यक्रम बंद करें : यूजीसी
नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। फिजियोथेरेपी पर दूरस्थ पाठ्यक्रम चलाने पर प्रतिबंध लगाने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों को नोटिस भेजकर पाठ्यक्रम बंद करने को कहा है।
यूजीसी के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा, "उच्च न्यायालय के आदेश के आने के बाद हमने विश्वविद्यालयों को नोटिस भेजकर फिजियोथेरेपी पर दूरस्थ पाठ्यक्रम बंद करने का निर्देश दिया है।"
यूजीसी एक शासी निकाय है जो देश भर में चल रहे शैक्षिक संस्थानों को वित्तीय कोष उपलब्ध कराता है और मानकों के पालन की निगरानी करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications