For Daily Alerts
राव ने पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाला
न्यायाधीश राव आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से हैं। वे आंध्र प्रदेश विश्वविद्यालय से कला और कानून में स्नातक हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त प्रोफेसर एलेक्सड्रोविक्स के दिशा-निर्देश में 1961 में मद्रास विश्वविद्यालय से सांवैधानिक और अंतर्राष्ट्रीय कानून में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है।
न्यायाधीश राव ने 1973 में जिला और सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति से पूर्व आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय में वकालत की थी। उन्होंने 1979 से 1983 के बीच आंध्र प्रदेश सरकार के सचिव (कानून एवं वैधानिक मामले) के तौर पर कार्य किया।
राव को जुलाई, 1986 में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें