वायु सेना का दस्ता फ्रांस के लिए रवाना
इस अभ्यास में भाग लेने वाले भारतीय वायुसेना के संसाधनों में 06 सुखोई-30 एम. के. आई. एयर डोमिनेंस युद्धक विमान, 03 इलुसिन-78 फ्लाइट रिफ्यूलर विमान और 01 इलुसिन-76 भारी लिफ्ट परवहन विमान शामिल हैं। सुखोई-30 एम. के. आई. फ्रांस में आयोजित किसी अभ्यास में पहली बार भाग लेंगे। इससे पहले सुखोई-30 के.ए. ने इसमें भाग लिया था। गरुड़ विशेष सेना का एक दल भी पहली बार गरुड़ अभ्यास में भाग लेगा।
समारोह में दस्ते के सदस्यों को संबोधित करते हुए एयर मार्शल वर्तमान ने कहा कि इस दल की बेहतर उड़ान और कुशलतापूर्ण लैंडिंग उनके लिए वास्तव में गौरवान्वित करने की बात है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 से 8 महीने तक हमने इसकी अच्छी तरह तैयारी की है और हमें भरोसा है कि यह दस्ता अपनी व्यावसायिकता की विशिष्टता को साबित करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications