भारत-अस्ट्रेलिया के बीच ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय वार्ता
दोनों पक्षों ने अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और खनिज और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढाने पर सहमति भी जताई। श्िंादे ने भारतीय ऊर्जा क्षेत्र में अवसरों और निवेशों की जानकारी देते हुए अस्ट्रेलिया में कोयला और गैस क्षेत्र में निवेश के लिए भारतीय कंपनियों की तैयारियों का उल्लेख किया।
इस अवसर पर, श्िंादे ने अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के साथ भी वार्तालाप किया। श्िंादे प्रथम अस्ट्रेलिया-भारत ऊर्जा और खनिज मंच के इस दो दिवसीय कार्यक्रम में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में ऊर्जा सचिव पी़ उमा शंकर के अलावा अस्ट्रेलिया में भारत की उच्चायुक्त सुजाता सिंह, एनटीपीसी के मुख्य प्रबंध निदेशक आऱ एस़ शर्मा और पावरग्रिड के मुख्य प्रबंध निदेशक एस़ क़े चतुर्वेदी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications