अमेरिका में तूफान से 7 की मौत
समाचार चैनल 'सीएनएन' के मुताबिक ओहायो प्रांत के उत्तर-पश्चिम में स्थित मिलबरी कस्बे में तूफान की वजह से पांच वर्षीय बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमेरिकी मौसम विभाग ने कहा राज्य में कम से कम सात टॉर्नेडो आने से काफी नुकसान हुआ है।
मिशिगन राज्य में तूफान की वजह से 11 लोग घायल हो गए। तूफान के कारण इलिनॉय में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई और इमारतों को नुकसान पहुंचा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications