आगरा में 'चिकित्सा गुरु ' की हत्या
आगरा, 7 जून (आईएएनएस)। चिकित्सा गुरु होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति की आगरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'चिकित्सा गुरु' दीपक कश्यप की हत्या रविवार रात ताज नगरी इलाके में उस समय की गई जब वह एक नए मकान में अपना सामान रखवा रहे थे। मकान मालिक ने पुलिस को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा, "एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों गोलियां चलाईं और कश्यप जमीन पर गिर पड़े। उन्हें निकट एक अस्पताल में ले जाया गया जहां कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई। जांच की जा रही है। इस हत्या की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।"
बताया जा रहा है कि कश्यप जमीन से जुड़े एक विवाद शामिल थे। वह लोगों की गंभीर बीमारियों का उपचार करने का दावा करते रहे हैं। इस वजह से वह चर्चा में रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications