इजरायल ने 4 फिलीस्तीनी गोताखोरों को मार गिराया
तेल अवीव, 7 जून (आईएएनएस)। इजरायली सैनिकों ने सोमवार को गाजा पट्टी तट के समीप चार फिलीस्तीनियों को मार डाला।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इजरायली सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि वे चारों आतंकवादी थे और हमला करने के इरादे से जा रहे थे। उन्होंने गोताखोरों की पोशाक पहन रखी थी।
नौसेना की गश्त लगा रही टुकड़ी ने उन्हें मार गिराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications