बांग्लादेश में उल्फा आतंकवादी गिरफ्तार
ढाका, 7 जून (आईएएनएस)। प्रतिबंधित संगठन युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के एक आतंकवादी को बांग्लादेश के मेमनसिंह जिले से गिरफ्तार किया गया है।
समाचार एजेंसी यूएनबी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि रंजन चौधरी ऊर्फ मसूद रंजन की गिरफ्तारी शेरपुर इलाके एक नर्सिग होम से की गई। वह यहां उपचार करवा रहा था।
रंजन उल्फा में स्यंभू मेजर की हैसियत रखता है। वह इस नर्सिग होम में किस बीमारी का उपचार करा रहा था, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। कहा गया है कि उसे जल्द ही भारत को सौंपा जा सकता है।
एक स्थानीय अखबार से बातचीत में रंजन की पत्नी सावित्री संगमा ने भी अपने पति की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में उल्फा के प्रमुख अरविंद राजखोवा और उसके चार साथियों की गिरफ्तारी बांग्लादेश में हुई थी और फिर उन्हें भारत को सौंप दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications