दिल्ली में बारिश की संभावना
नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में सोमवार को मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यहां कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।"
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। सुबह आद्रता का स्तर 52 प्रतिशत दर्ज किया गया।
रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications