पैसेंजर रेलगाड़ी के इंजन में लगी आग
कानपुर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी प्रभारी परमानंद मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि सोमवार देर शाम कानपुर से फतेहपुर जा रहे पैसेंजर रेलगाड़ी जैसे ही कानपुर से छूटने के बाद कुछ किलोमीटर आगे रामादेवी क्रांसिंग पहुंची। अचानक उसके इंजन में आग लग गई। रेलगाड़ी में विद्युत इंजन लगा हुआ था।
मिश्रा के मुताबिक फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं।
मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद तत्काल रेलगाड़ी को खाली करवाकर इंजन को बाकी रेलगाड़ी से अलग कर दिया गया। फिर दूसरा इंजन लगाकर गाड़ी को फतेहपुर रवाना कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications