कान्हा में शावक का शव मिला
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के उप निदेशक ए. के. नारंग ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि किसली रेंज मे रविवार को मादा बाघ शावक का शव मिला था। इसकी उम्र लगभग 25 दिन है। शावक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। उनका कहना है कि पेास्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications