रूस में आतंकी साजिश विफल की गई
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "उत्तरी काकसस गणराज्य की राजधानी नालचिक में रविवार को आतंकवादी साजिश को विफल कर दिया गया। आम नागरिकों को निशाना बनाने की साजिश रची गई थी।"
पुलिस प्रवक्ता ने बताया, "एक बाक्स के अंदर तीन विस्फोटक उपकरण और पांच किलोग्राम टीएनटी रविवार को गजप्रोम गैस संयंत्र जाने वाले रास्ते के निकट बरामद किया गया।"
उन्होंने कहा कि विस्फोटक उपकरणों में डेटोनेटर, रेडियो, फ्यूज और अन्य सामग्री बरामद की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications