जहाज पर सवार थे अलकायदा के सदस्य : इजरायल
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जहाजी बेड़ों में शामिल एक बड़े 'जहाज मवी मारमारा' पर पांचों सदस्य सवार थे। गाजा पट्टी में सहायता सामग्री ले जा रहे छह जहाजों पर 700 से अधिक लोग सवार थे। इजरायल ने इन जहाजों को बीच में ही रोक दिया था और गोलीबारी की थी। इससे नौ विदेशी मारे गए थे।
इजरायल की सेना का कहना है कि पांच लोगों में ईरानी मूल का एक अमेरिकी नागरिक फातिमा मोहम्मदी शामिल था जो कथित रूप सेअपने संगठन के लिए गाजा में इलेक्ट्रानिक उपकरणों की तस्करी करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications