मणिपुर को आतंकियों से मुक्त कराए सरकार : विहिप

विहिप के केंद्रीय मंत्री सुरेंद्र जैन ने गत दो महीनों से मणिपुर के लोगों पर चर्च प्रेरित आतंकियों द्वारा आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने के चलते पैदा हुई समस्या से छुटकारा दिलाने को कहा है। उन्होंने बजरंग दल, दिल्ली के कार्यकर्ताओं को आतंकवाद समाप्त करने की शपथ दिलाई।

पूर्वी दिल्ली के गीता बाल भारती विद्यालय में चले सप्ताह भर के बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए जैन ने कहा कि जेहादी आतंकवाद व नक्सलवाद हमारे देश के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गए हैं। इनसे निपटने के लिए केंद्र को अविलंब कदम उठाने चाहिए।

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा ने कहा कि बजरंग दल का जन्म चुनौतियों से निपटने के लिए हुआ है। हिंदू युवा शक्ति के चलते ही चाहे राम जानकी रथ यात्राओं की सुरक्षा, राम सेतु के संरक्षण का विषय हो या अमरनाथ यात्रा पर प्रतिबंध की बात, सभी मामलों में दल ने अग्रणी भूमिका निभाई है। अब दल को पुन: भगवान श्रीराम के जन्मस्थल पर भव्य मंदिर बनाने के लिए आगे आना होगा।

दिल्ली के प्रशिक्षण शिविर में लगभग 70 बजरंगियों ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नियुद्ध कराटे व्यायाम, लाठी चलाना, बाधा दौड़ तथा आतंकवादियों से निपटने के लिए लिए गए विशेष प्रशिक्षण के कुछ अंश जनसमूह को दिखाए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरिवर सिंह व संचालन बजरंग दल के प्रांतीय सह संयोजक एडवोकेट शैलेंद्र जायसवाल ने की। कार्यकम में विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष स्वदेश पाल गुप्ता, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद, महामंत्री सत्येंद्र मोहन, संगठन मंत्री करुणा प्रकाश उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+