सूचना प्रौद्योगिकी पर बनी समिति के अध्यक्ष होंगे नीलेकणी
वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि वित्तीय एवं कर प्रशासन के क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए यूनिक प्रोजेक्ट के तकनीकी सलाहकार समूह को अपनी सिफारिशें देने के लिए छह महीने का समय दिया गया है।
यह समूह मानव संसाधन की जरूरत, नियमों में परिवर्तन, जिम्मेदारियों का बंटवारा, प्रतिस्पर्धी नीलामी के लिए व्यावसायिक नियम, केंद्र, राज्य और स्थानीय सरकारों में समन्वय और सूचना प्रौद्योगिकी की सुरक्षा चुनौतियों के संबंध में अपनी सिफारिशें देगा।
इस समूह के अन्य सदस्यों में आईटी सचिव आर. चंद्रशेखर, बाजार नियामक प्रमुख सी. बी. भावे, पूर्व पेंशन नियामक धीरेंद्र स्वरूप, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के पूर्व सदस्य एस. एस. खान, उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड के पूर्व सदस्य पी. आर. वी. रामानन और आईसीआईसीआई के संस्थापक अध्यक्ष नचिकेत मोर शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications