भारत, कनाडा की संस्थाओं में खाद्य प्रसंस्करण पर समझौता
आईआईसीपीटी के निदेशक के. अलागासुंदरम और विश्वविद्यालय के बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग के प्रोफेसर वेंकटेश मेदा ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सुबोध कांत सहाय और सेस्केचवान के शिक्षा मंत्री रॉब नोरिस भी उपस्थित थे।
समझौते पर हस्ताक्षर के बाद सहाय ने कहा, "इस समझौते से फसल की कटाई के बाद उनके प्रबंधन और खाद्य प्रसंस्करण की विभिन्न विधियों के विकास में मदद मिलेगी।"
सहाय ने कहा कि सेस्केचवान विश्वविद्यालय ने 150 व्यापार समूहों से खाद्य प्रसंस्करण, फूड टेस्ट और खाद्य उत्पादों के संबंध में विभिन्न समझौते किए हैं।
उन्होंने कहा, "यह भारत के खाद्य पदार्थ आधारित उद्योगों के लिए निश्चित रूप से फायदेमंद साबित होगा।"
तमिलनाडु के तंजावुर स्थित आईआईसीपीटी राष्ट्रीय स्तर का कृषि क्षेत्र में शोध करने वाला प्रमुख संस्थान है। वहीं कनाडा के प्रांत सेस्केचवान स्थित सेस्केचवान विश्वविद्यालय 100 वर्ष पुराना शिक्षा केंद्र है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications