शरद पवार की सर्जरी बुधवार को होगी
मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार के गले की एक मामूली सर्जरी बुधवार को होगी।
पवार की पुत्री सुप्रिया सुले ने सोमवार शाम आईएएनएस को बताया, "उन्हें मंगलवार की सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा और अगले दिन उनका आपरेशन होगा।"
सुप्रिया जो बारामती संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद हैं, ने अपने पिता की सर्जरी के बारे में अधिक जानकारी देने से इंकार किया।
उन्होंने कहा, "यह तकनीकी मामला है और इस विषय में चिकित्सक ही विस्तृत जानकारी दे सकते हैं।"
इससे पहले पवार के मुंह के कैंसर का आपरेशन भारत व विदेशों में हो चुका है।
एक पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि सर्जरी के बाद पवार सप्ताह के अंत तक सक्रिय रूप से अपना कामकाज संभालेंगे।
पवार के परिवार का दक्षिणी मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल से नजदीकी संबंध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications