कार में लगी आग, 3 मरे
कुआलालंपुर, 7 जून (आईएएनएस)। मलेशिया के पीनांग प्रांत में एक कार में आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।
यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 2.45 बजे हुई। उत्तर-दक्षिण एक्सप्रेस-वे पर सुंगल दुआ टोल प्लाजा के पास यह हादसा हुआ। मरने वालों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है।
पुलिस के मुताबिक कार में सवार तीन लोगों की जलने से मौत हो गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications