प्रधानमंत्री ने कश्मीरी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की
शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "दोस्तों पिछले माह मैं शाह फैसल से मिला था। उनके पिता एक शिक्षक थे और राज्य में व्याप्त हिंसा में वह शहीद हो गए थे। फैसल ने सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया और हम सभी को गौरवान्वित किया।"
उन्होंने कहा, "शाह की सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश के शैक्षणिक संस्थान देश के अन्य शैक्षणिक संस्थानों के मुकाबले कमतर नहीं हैं। मेरी शुभकामनाएं फैसल और इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी युवकों के साथ है। इन युवकों का भविष्य सुनहरा है। मैं उम्मीद करता हूं कि प्रदेश के छात्र सफलता के नए सोपानों को छुएं। मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications