्न'सीबीआई को सौंप देंगे ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे के साक्ष्य'
राज्य सचिवालय में गृह सचिव समर घोष ने कहा, "हम राज्य पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा की गई जांच के दस्तावेज सीबीआई को सौंप देंगे।"
राज्य सरकार ने 28 मई को हुए ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे की जांच की जिम्मेदारी सीआईडी को सौंपी थी। इस त्रासदी में 148 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद रेलमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से हादसे की सीबीआई जांच की मांग की थी। केंद्र सरकार ने सीबीआई को जांच का आदेश दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications