औबेदुल्लागंज में भड़की हिंसा के बाद कर्फ्यू
औबेदुल्लागंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात को एक मुस्लिम परिवार के यहां शादी के दौरान हुए विवाद में गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में रूपेश की मौत हो गई जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष तूफान सिंह और उनका बेटा जय प्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गया।
सोमवार की सुबह अचानक इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और सड़कों पर उतरे लोगों ने आगजनी व तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी किया। उसके बाद भी हालात नहीं संभले।
रायसेन की कलेक्टर सुनीता त्रिपाठी ने आईएएनएस को बताया कि हालात बिगड़ने पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। अब स्थिति नियंत्रण में है और हिंसा फैलाने के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
