अष्टधातु की मूर्ति के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
जिले के मानधाता थाना क्षेत्र में बाबा होटल के पास से रविवार देर रात चार तस्कर (25 से 35 वर्ष के बीच) भगवान गौतम बुद्ध की दो प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति के साथ पकड़े गए। बरामद दोनों मूर्तियों का वजन पांच किलोग्राम से अधिक है।
मानधाता थाना प्रभारी सुनील दत्त दुबे ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर इलाके में अष्टधातु की मूर्ति का सौदा करने के लिए आने वाले हैं। इलाके की घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार किया गया।
दुबे ने बताया कि चारों कौशांबी जिले के निवासी हैं और पिछले कई सालों से इस धंधे में लिप्त हैं। प्रारंभिक पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया कि बरामद मूर्तियां इनके गिरोह के दूसरे सदस्यों द्वारा कौशांबी से चुराई गई। इन्हें मूर्तियां बेचने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तस्करों से विभिन्न राज्यों में उनके फैले ग्राहकों के बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications