वरुण गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा
सिंह ने गांधी के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में पिछले हफ्ते मुकदमा दायर किया है।
न्यायाधीश जे.आर. मिढा ने मानहानि का मुकदमा दायर करने में विलंब पर नाराजगी जताई, लेकिन उन्होंने गांधी को नोटिस जारी कर 28 जुलाई तक जवाब देने को कहा है।
सिंह जो चुनाव में सबसे धनी उम्मीदवार थे, को कांग्रेस ने उनके ही भांजे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था।
याचिकाकर्ता पूर्व सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री रहीं मेनका गांधी के रिश्ते में भाई लगते हैं।
यह मुकदमा पीलीभीत में चुनाव प्रचार के दौरान वरुण गांधी के मुस्लिमों के खिलाफ बयान दिए जाने के सिलसिले में दायर किया गया है। आपत्तिजनक बयान पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने गांधी को जेल भेज दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications