कश्मीर में किसी से भी वार्ता के लिए तैयार : प्रधानमंत्री
शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्याालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा, "हम चाहते हैं कि वार्ता की प्रक्रिया आगे बढ़े। आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने वाले सभी समूहों के प्रतिनिधियों से हम वार्ता को तैयार हैं।"
उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 और 2007 में हुए गोलमेज सम्मेलनों के बाद उनके द्वारा गठित पांच कार्यकारी समूहों की सिफारिशों को क्रियान्वित करने को लेकर उनकी सरकार प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "हमें सिफारिशों से कई बिन्दु मिले हैं और हम उसके आधर पर कदम दर कदम काम करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications