जयराम रमेश सहित 6 राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित
नामांकन वापस लेने की समयसीमा खत्म होने के बाद पीठासीन अधिकारी एस. राजासदरम ने सभी छह उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। प्रदेश से खाली छह राज्यसभा सीटों के लिए छह उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।
जयराम रमेश, जनार्दन रेड्डी, वी. हनुमंत राव और पूर्व नौकरशाह जे. डी. सीलम कांग्रेस के टिकट पर दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।
उद्योगपति वाई. सुजाना चौधरी और जी. सुधारानी तेलुगू देशम पार्टी के टिकट पर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।
कांग्रेस के पांच और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक सदस्य का कार्यकाल इसी महीने खत्म होने से ये सीटें खाली हुई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications