माल्या ने किया राज्यसभा के लिए नामांकन
किंगफिशर एयरलाइंस और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम के मालिक माल्या की नजर अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से समर्थन लेने पर है। वह इससे पहले निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 2002 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।
आंकड़ों के आधार पर भाजपा की चार में दो सीटों पर और कांग्रेस की एक सीट पर जीत पक्की है। ऐसे में चौथी सीट जीतने के लिए माल्या को अंकों का जुगाड़ करना होगा क्योंकि कांग्रेस ने इस चौथी सीट के लिए उद्योगपति टी. वी. मारुति को अपना उम्मीदवार बनाया है।
नामांकन दाखिल करने के बाद माल्या ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "अगर मैं अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नहीं होता तो मैंने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया होता।"
उनसे जब यह पूछा गया कि क्या उन्हें भाजपा का समर्थन मिला है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मैंने किसी से संपर्क नहीं किया है। मैं जेडी-एस के प्रदेश अध्यक्ष एच. डी. कुमारस्वामी के कहेनुसार काम कर रहा हूं। 17 जून तक आप इंतजार कीजिए। सारी चीजें साफ हो जाएंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications