डुमरियागंज सीट पर बसपा का कब्जा बरकरार

बसपा की खातून तौफीक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रेम प्रकाश तिवारी उर्फ जिप्पी तिवारी को 15,842 मतों के अंतर से हराया।

विजयी प्रत्याशी खातून तौफीक को भाजपा के प्रेम प्रकाश के 28,923 के मुकाबले 44,765 वोट मिले।

दिलचस्प बात यह है कि इस चुनाव में पीस पार्टी के प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडे ने सबको चौंकाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रही।

पीस पार्टी के सच्चिदानंद अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए 26,336 वोट पाने में कामयाब रहे। वहीं, सपा उम्मीदवार कमाल यूसुफ को 21,924 वोट और कांग्रेस के अशोक कुमार सिंह 19,206 वोट हासिल सके। चुनाव लड़ रहे अन्य छह निर्दलीय उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

इस चुनाव में कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे।

2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा के तौफीक अहमद ने डुमरियागंज सीट पर सपा के कमाल यूसुफ को 900 वोटों के मामूली अंतर से हराया था।

गत जनवरी में बसपा विधायक तौफीक अहमद की मौत से यह सीट रिक्त हो गई थी। बसपा ने इस चुनाव में तौफीक की विधवा खातून तौफीक को मैदान में उतारा था।

गत तीन जून को हुए डुमरियागंज विधानसभा उप-चुनाव में 50.5 फीसदी मतदान हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+