कश्मीरी नौजवानों को हुनरमंद बनाने पर पूरा जोर : प्रधानमंत्री
शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्याालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "रोजगार की जरूरतों को पूरा करने के लिए नौजवानों को हुनरमंद बनाने पर पूरा-पूरा जोर दिया जाएगा। कौशल विकास में रियासत में तेजी से काम होगा।"
उन्होंने कहा, "रोजगार के उपयुक्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार राज्य की सरकार के साथ पूरा सहयोग कर रही है और करेगी।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिजली और रेल मार्ग के निर्माण के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। विकास के मामले में अच्छा काम हुआ है लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications