उत्तर कोरिया ने प्रधानमंत्री को बदला
दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहैप न्यूज ने उत्तर कोरिया के सरकारी रोडियो के हवाले से कहा है कि कोए वर्कर्स पार्टी के प्योंगयांग शाखा के मुख्य सचिव हैं। इस रिपोर्ट की पुष्टि आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने किया है।
नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई कारण नहीं बताया गया है। नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा एक साल में दोबारा हुए संसदीय सत्र में की गई। बैठक में किम जोंग द्वितीय ने भी हिस्सा लिया था।
किम जोंग के शासनकाल में दक्षिण कोरिया के साथ तनाव में वृद्धि हुई। मार्च महीने में दक्षिण कोरिया के एक युद्धपोत को कथित रूप से प्योंगयांग ने डुबो दिया गया था।
योनहैप ने केसीएनए के हवाले से बताया है कि किम जोंग ने अपने साले जांग सोंग थाएक को राष्ट्रीय रक्षा आयोग का उपाध्यक्ष बनाया था। राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग इस कम्युनिष्ट राष्ट्र की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था है।
विश्लेषकों का कहना है कि जंग को प्रधानमंत्री बनाने के पीछे किम जोंग द्वितीय के सबसे छोटे बेटे किम जोंग यून को उत्तराधिकारी तैयार करने की रणनीति है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications