प्रधानमंत्री ने जम्मू एवं कश्मीर से दिया अमन का संदेश
शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समरोह के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा, "नियंत्रण रेखा के उस पार के पड़ोसियों को एक ऐसा माहौल पैदा करना होगा जिससे दोनों देश मिलजुल कर अमन के साथ रहें।"
प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि 26/11 के मुंबई हमले से दोनों देशों के रिश्तों पर असर पड़ा। उन्होंने कहा, "मुंबई हमले से दोनों देशों के रिश्तों पर असर पड़ा। पिछले दिनों पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से थिम्पू में मेरी मुलाकात हुई थी। दोनों ने स्वीकार किया हमारे बीच विश्वास की कमी है। उन्होंने वादा किया है वह भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए पाकिस्तानी सरजमीं का इस्तेमाल नहीं होने देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications