पाकिस्तान में 55 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आतंकवादियों द्वारा एक सुरक्षा चौकी पर हमला किए जाने के बाद हुई कार्रवाई में 11 आतंकवादी मारे गए जबकि तीन गिरफ्तार कर लिए गए। इन झड़पों में एक सुरक्षा अधिकारी मारा गया और दो घायल हो गए।
इससे पहले रविवार को सुरक्षा बलों की कार्रवाई में ऊपरी ओरकजई इलाके में 44 आतंकवादी मारे गए थे और 11 घायल हो गए थे।
जख्तान और बाल्खतान इलाकों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 15 आतंकवादी मारे गए और 11 घायल हो गए।
ऊपरी ओरकजई के घालजू में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 20 आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा बलों ने खासा और तूती मेला को भी निशाना बनाया और नौ तालिबानियों को मार गिराया।
ओरकजई में सुरक्षा बलों की पिछले 45 दिनों की कार्रवाई में 1000 से ज्यादा आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications