बाजार से तेजी गायब, सेंसेक्स 336.62 लुढ़का (राउंडअप)
बीएसई पर सभी सेक्टरों के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। हेल्थकेयर और एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टरों में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई पर धातु (-3.99 प्रतिशत), रियल्टी (-3.99 प्रतिशत) और सार्वजनिक क्षेत्र (-1.95 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। इसके अलावा तेल एवं गैस, उपभोक्ता वस्तुएं और ऑटोमोबाइल सूचकांकों में भी तेज गिरावट रही।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 47.92 अंकों की गिरावट के साथ 17069.77 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 2.55 अंक गिरकर 5132.95 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 94.49 अंक यानी 1.37 फीसदी गिरकर 6795.70 पर और स्मॉलकैप 125.04 अंक यानी 1.45 फीसदी लुढ़कर 8515.36 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में केवल रिलायंस कम्युनिकेशन (4.61 प्रतिशत) और एसीसी (1.06 प्रतिशत)ही तेजी के साथ बंद हुए, बाकी सभी शेयरों में गिरावट रही।
सेंसेक्स में डीएलएफ (-6.19 प्रतिशत), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (-5.07 प्रतिशत) और टाटा स्टील (-4.59 प्रतिशत) के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए।
बीएसई पर 869 कंपनियों के शेयर बढ़कर और 1,909 शेयर गिरकर बंद हुए। वहीं 87 शेयरों के मूल्य में कोई बदलाव दर्ज नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications