अजमेर में सड़क हादसे में 3 की मौत
जयपुर, 7 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के अजमेर जिले के गेगल थाना इलाके में रविवार रात एक ट्रक को ओवरटेक कर रही मारुति कार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में कार में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई।
गेगल पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात करीब एक बजे झाडली गांव के पास दिल्ली-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेजी से जा रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में एक मारुति कार ट्रक की चपेट में आ गई। कार में सवार प्रभु, राजेश सोनी और गणेश की मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। बाद में पुलिस ने अन्य वाहन चालकों की मदद से जाम खुलवाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications