आस्ट्रेलिया में वृद्ध भारतीय का शव बरामद
समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक डोनकैस्टर में कुछ समय तक रहने वाले इस भारतीय का शव बुलीन के एस्टीले स्ट्रीट के निकट कोनुंग क्रीक रिजर्व में रविवार सुबह 10.50 बजे बरामद किया गया।
मानव हत्या के मामले के प्रमुख बर्नी एडवर्ड्स ने कहा कि मृतक दो बच्चों का पिता है।
उन्होंने कहा, "हम इस मामले की जांच कर रहे हैं कि वह पुल के नीचे कैसे पहुंचे।" पुल पर खून के निशान पाए गए हैं और पुलिस निकटवर्ती इलाके में धारदार हथियार या चाकू की खोजबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications