अलकायदा सदस्य ने यमन में आत्मसमर्पण किया
वह 2007 में एक काफिले पर हुए आत्मघाती हमले का मुख्य साजिशकर्ता था। इस हमले में स्पेन के आठ पर्यटक मारे गए थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यहां के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि हमजा अल-धायानी ने कबायली बुजुर्गो और मेरिब के स्थानीय प्रशासन के साथ बातचीत के बाद आत्मसमर्पण किया।
वर्ष 2007 के उस हमले में दो यमनवासी भी मारे गए थे और स्पेन के पांच पर्यटक घायल हो गए थे। अलकायदा ने उस हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications