नक्सली उत्सव 'जन पितुरी' के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त
राज्य के दंतेवाड़ा जिले के किरांदुल के लिए जाने वाली बसें और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से किरांदुल के लिए आने वाली रेलगाड़ी को रद्द कर दिया गया है। 'जन पितुरी' के दौरान नक्सली हमले की आशंका बनी रहती है।
पुलिस मुख्यालय में तैनात एक अधिकारी ने कहा, "नक्सलियों ने दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में कई महत्वपूर्ण सड़कों का खोद दिया है और सड़कों को बाधिक करने के लिए लड़की के बड़े-बड़े लट्ठे रख दिए थे। बीजापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 और दंतेवाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 221 सहित सभी महत्वपूर्ण सड़कों से बसें नदारत हैं।"
विशाखापट्टनम से सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एनएमडीसी के लौह अयस्क केंद्र किरांदुल आने वाली मालगाड़ी को पांच जून से रात के वक्त रद्द कर दिया गया है। इन दोनों क्षेत्रों के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी को भी जदलपुर में रोक दिया है।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक टी. जे. लोंगकुमार ने कहा कि नक्सलियों ने बस्तर के कई अंदरूनी क्षेत्रों में पर्चे छोड़े हैं जिसमें लोगों से 'जन पितुरी' में शिरकत करने और सुरक्षा बलों को सहयोग नहीं करने की बात कही गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications