रुपया दो सप्ताह के निम्नतम स्तर के निकट
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार दोपहर तीन बजे भारतीय रुपया 47.28 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बना हुआ था।
इससे पहले शुक्रवार को रुपया 46.67 रुपये प्रति डॉलर की दर पर बंद हुआ था।
करीब दो सप्ताह पहले 26 मई को प्रति डॉलर 47.57 रुपये की दर पर रुपया निम्नतम स्तर पर था।
सोमवार को प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर सूचकांक में आई तेजी के चलते रुपये में नरमी दर्ज की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications