मेक्सिको में मिली सामूहिक कब्र
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक गुएरेरो प्रांत के अटार्नी जनरल एलबर्टिको गुइंतो ने बताया कि मैक्सिको में पाई गई अब तक की यह सबसे बड़ी कब्र है जिसमें 100 शवों के होने का अनुमान है। आपातकालीन कर्मियों को गहरी कब्र से शवों को निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गोएरेरो के पुलिस प्रमुख वालेंतिन दियाज ने रविवार को बताया कि मेक्सिको सिटी से 187 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित टैक्सको में सान फ्रांसिस्को डी कुआडारा खान में इन शवों को गाड़ा गया था।
गौरतलब है कि 29 मई को इस सामूहिक कब्र का पता चला था। स्थानीय लोगों ने इलाके में दरुगध फैलने की शिकायत की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications